बॉक्स ऑफिस

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन निकली 'बागी 4' की हवा, कमाई में आई भारी गिरावट

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 7, 2025, 08:23 AM IST

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की लीड रोल वाली एक्शन फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म बागी 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Image

Image Source: Baaghi 4 Movie

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की धांसू एक्शन फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बागी 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में डबल डिजिट में ओपनिंग ली इसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 5 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म बागी 4 ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म बागी 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। दूसरे दिन टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

'बागी 4' की कमाई में आई गिरावट

संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म बागी 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस और मेकर्स दोनों को हैरान कर दिया है। सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म बागी 4 का कुल कलेक्शन 21 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन कमाई फिल्म बागी 4 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकडों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बागी 4 में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) भी अहम रोल में हैं। फिल्म बागी 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article