बॉक्स ऑफिस

120 Bahadur Box Office Collection: '120 बहादुर' का छठे दिन खत्म हुआ जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 05:21 AM IST

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने...

Image

Image Source: 120 Bahadur Movie

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर छठे दिन की कमाई कितने करोड़ रुपये रही है।

छठे दिन रहा इतना कलेक्शन

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फरहान अख्तर की फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई बस ठीक-ठाक हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने रिलीज के छठे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी उन 120 बहादुर सैनिकों की है जिन्होंने साल 1962 में मुश्किल हालातों में युद्ध लड़ा था। फिल्म भारत-चीन के बीच हुए युद्ध की सच्ची घटना पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक्टर फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) का किरदार निभाया हैं, जो 1962 की इंडो-चाइना वॉर में रेजांग ला की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। रजनीश घई (Razneesh Ghai) के डायरेक्शन में बनी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के केलक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article