बॉलीवुड

'Jiya khan पहले भी कर चुकी थी 4-5 सुसाइड अटेम्प्ट' Zarina Wahab ने बताया बेटे के करियर पर किस तरह लगा कलंक

Zarina Wahab on Jiah Khan Suicide: एक्ट्रेस ने आगे जिया के बारे में कहा कि सबको पता है वो क्या करती थी, ये बताने की जरूरत नहीं है । जिया की मौत के इल्जाम से उनके बेटे के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, उसका करियर खराब हो गया वह परेशान रहने लगा

Image

Zarina Wahab on Jiah Khan Suicide

Zarina Wahab on Jiah Khan Suicide: अभिनेत्री जरीना वहाब ( Zarina Wahab) ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने अपने पति आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi ) के अफेयर के बारे में बताया इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) पर लगे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है। जरीना ने बताया कि कैसे जिया खान की मौत के बाद उनके बेटे के जीवन में अंधेरा छा गया। इसी के साथ जरीना ने एक और खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

जरीना वहाब ने बताया कि-' जिया खान पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है, उसके पहले भी अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, लेकिन सफल नहीं हुई'। जरीना बताती हैं कि सूरज जिया की जिंदगी में आया और जिया ने एक बार फिर से सुसाइड करने की किया और इसमें मेरे बेटे का नाम फंस गया। एक्ट्रेस ने आगे जिया के बारे में कहा कि सबको पता है वो क्या करती थी, ये बताने की जरूरत नहीं है और इस बारे में बात कर मैं खुद को छोटा नहीं दिखाना चाहती।

जरीना कहती हैं कि जिया की मौत के इल्जाम से उनके बेटे के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, उसका करियर खराब हो गया वह परेशान रहने लगा। 10 साल तक उन्होंने बेहद दर्द भरा समय बिताया है घर पर हर कोई परेशान रहता है , लेकिन अब सच सामने आ गया है और कोर्ट ने भी बता दिया है कि सूरज का इसमें कोई हाथ नहीं था।

बताते चले कि साल 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। उस समय वह अभिनेता सूरज पंचोली के साथ रिश्ते में थी, जिया की मौत का इल्जाम सूरज पंचोली पर लगा था। हालांकि उन्हें 2023 में इन सभी इल्जामों से बाइज्जत बरी कर दिया गया था और उन्हें निर्दोष साबित किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article