Yami Gautam-Aditya Dhar Visits Ujjain Mahakal Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यामी गौतम की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर सामने आ जाती है, तो कभी किसी फिल्म के ऐलान से धमाल मच जाता है। इन सब के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम अपने पति और फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान यामी और आदित्य काफी भावुक नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Haq OTT Release: ऑनलाइन स्ट्रीम होते ही ट्रेंड करने लगी इमरान-यामी की फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर उड़ा रही है गर्दा
एक्ट्रेस का हुआ स्वागत
मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से यामी गौतम और आदित्य धर का स्वागत और सम्मान किया गया। दोनों ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पित किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यामी गौतम ने कहा, 'जब बाबा का बुलावा आता है तभी यहां आना होता है।' उन्होंने बताया कि फिल्म 'ओह माय गॉड' की शूटिंग के दौरान वह महाकाल के दर्शन नहीं कर पाई थीं। यामी ने इस पल को बेहद भावुक बताते हुए कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यामी गौतम और आदित्य धर की वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: कोर्ट ने खारिज किया कहानी चुराने का केस, डायरेक्टर आदित्य धर को बड़ी राहत

महाकाल के दरबार में पहुंचीं यामी गौतम (Image Source: Times Now)
आदित्य धर ने 'धुरंधर' से मचाया धमाल
डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर से धमाल मचा दिया था। फिल्म धुरंधर के पहले और दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म धुरंंधर का लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर खूब पसंद की जा रही है। यामी गौतम और आदित्य धर की महाकालेश्वर मंदिर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
