Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर द रिवेंज जब से रिलीज हुई थी, तभी से ये खबरों में छायी हुई है। पहले फिल्म की कमाई ने सबको चौंकाया और उसके बाद इस पर कभी म्यूजिक चोरी तो कभी कहानी चोरी के आरोप लगे। लगातार विवादों में फंसने के बावजूद भी दर्शकों ने इसे प्यार देना बंद नहीं किया और इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। दर्शकों की दुआओं का ही असर है कि फिल्म धुरंधर 2 पर लगा कहानी चोरी का आरोप मुंबई कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है। फिल्मकार संतोष कुमार ने कुछ समय पहले आदित्य धर पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी कहानी कॉपी करके धुरंधर 2 बनाई है। आरोप लगाने के साथ-साथ संतोष कुमार मुंबई कोर्ट भी पहुंच गए थे ताकि इसकी ओटीटी रिलीज रोकी जा सके लेकिन उनके हाथ कामयाबी नहीं लगी है। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बाद Hrithik Roshan के हाथ लगी 'Don 3' !! निभाएंगे फरहान अख्तर की फिल्म में लीड रोल)

सिनेमाघरों को हिलाने के बाद OTT पर कोहराम मचाएगी धुरंधर 2 (Image Source: Dhurandhar 2)
साफ हुआ Dhurandhar 2 OTT Release का रास्ता
फिल्मकार संतोष कुमार अपना मामला लेकर मुंबई सिविल कोर्ट पहुंचे थे, जहां उनकी याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने माना कि इस मामले को डिसमिस करने के कई सारे कारण है। कोर्ट के निर्णय के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म की ओटीटी रिलीज का रास्ता खाली हो चुका है। अब धुरंधर 2 अपने शेड्यूल के मुताबिक ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे घर बैठे देख पाएंगे। (ये भी पढ़ें: HJTIHH Box office Prediction Day 1: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)
रणवीर सिंह के करियर की बिगेस्ट हिट है Dhurandhar 2
फिल्म धुरंधर 2 रणवीर सिंह के करियर की बिगेस्ट हिट है, जिसने उन्हें फिर से उन हीरोज की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है जो सुपरस्टार माने जाते हैं। कोरोना के बाद से ही रणवीर सिंह की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं, जिस कारण लोग बोलने लगे थे कि रणवीर सिंह फ्लॉप हो गए हैं। हालांकि एक्टर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट्स मिलें तो वो बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखते हैं।
