वेब सीरीज

Haq OTT Release: ऑनलाइन स्ट्रीम होते ही ट्रेंड करने लगी इमरान-यामी की फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर उड़ा रही है गर्दा

Haq OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच अब फिल्म हक ओटीटी पर रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब हक ओटीटी वर्ल्ड में भी गर्दा उड़ा रही है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- haq film

Haq OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म हक (Haq) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हो गई। काफी समय से मूवी की ओटीटी रिलीज डेट का लोग इंतजार कर रहे थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आप फिल्म हक को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हक

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'हक' आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। शुक्रवार को यामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐलान किया कि उनकी फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यामी ने लिखा, 'हक अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीमिंग कर रही है।'जंगली पिक्चर्स के साथ इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'हक' ने थिएटर में देखने वालों का दिल जीता था और अब ओटीटी दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी के दमदार अभिनय वाली ये नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। ओटीटी पर दस्तक देते ही ये मूवी एक बार फिर से ट्रेंड करने लगी है। मूवी को लोग देखने के लिए बेताब हो गए हैं। अगर आपने ये मूवी अबतक नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर जरूर देख लें।

हक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। फिल्म ने टोटल 30 करोड़ के आसपास कमाई की थी। बताते चलें कि यामी गौतम इन दिनों अपने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। आदित्य के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article