World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले अब इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से एक खास विनती की है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए साफ कर दिया है कि जो भी उनके करीबी लोग हैं कृप्या उनसे वर्ल्ड कप की टिकट को लेकर मैसेज या कॉल न करें। विराट कोहली ने बड़े ही सौम्य तरीके से सभी को टिकट के लिए पहले ही मना कर दिया है।
हालांकि विराट की इस स्टोरी की स्क्रीनशॉट लेकर अनुष्का ने इसे दोबारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है। विराट की बात में अपनी कुछ बातें जोड़ते हुए अनुष्का ने भी मजाकिया अंदाज से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को टिकट न मांगने की नसीहत दे डाली हैं। आइए विराट और अनुष्का की स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
विराट और अनुष्का ने दे डाली नसीहत
विराट कोहली ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, मैं अपने दोस्तों को बता दूं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट की डिमांड न करें। कृपया घर पर बैठकर ही वर्ल्ड कप देखें।'
जिसपर अनुष्का ने लिखा, 'और मैं भी कुछ जोड़ना चाहती हूं, अगर तुम्हारी कॉल और मैसेज का जवाब न मिले तो मुझे सिफारिश लगाने के लिए मत बोलना। समझने के लिए आपका धन्यवाद'
