बॉलीवुड

'Thank You For Coming' की स्क्रीनिंग पर साथ में दिखे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, वीडियो हुआ वायरल

Ananya Panday-Aditya Roy Kapur At Thank You For Coming: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। इन खबरों के बीच अनन्या और आदित्य को साथ में 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर है।

Image

Ananya Panday and Aditya Roy Kapur

Ananya Panday-Aditya Roy Kapur At Thank You For Coming: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक पब्लिक में अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। दोनों को साथ में कई बार इवेंट्स अटेंड और हॉलिडे एन्जॉय करते हुए देखा गया है। इसी दौरान अब अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। बीती रात भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रेंनिंग रखी गई, जहां अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए।

3 अक्टूबर के दिन अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अनन्या पांडे ब्लू डेनिम जीन्स के साथ सिंपल पिंक बॉडीसूट में नजर आईं। वहीं दूसरी ओर आदित्य रॉय कपूर को ब्लैक ट्राउजर के साथ डार्क ग्रे शर्ट में स्पॉट किया गया। दोनों का स्टाइलिश लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर को वेब सीरीज 'द नाईट मैनेजर पार्ट 2' में देखा गया था। इस सीरीज में आदित्य के साथ अनिल कपूर और शोबिता धुलिपाला नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' में लीड रोल में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article