बॉलीवुड

Exclusive: क्रिकेट पूजने वाले देश को बास्टेकबॉल क्यों दिखा रहे हैं 'सितारे जमीन पर' के मेकर्स? डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना ने बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी कहानी कुछ स्पेशल बच्चों के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। फिल्म के डायरेक्शन आर एस प्रसन्ना (RS Prasanna) ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि क्रिकेट को पूजने वाले देश के सामने वो बास्केटबॉल खिलाड़ियों को क्यों पेश कर रहे हैं...

Image

Sitaare Zameen Par

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) इस वीकेंड अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसका डायरेक्शन आर एस प्रसन्ना (RS Prasanna) ने किया है। फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिसे खूब सारा प्यार मिला है। स्पेशल बच्चों और उनके कोच के बीच की प्यारी तकरार दर्शकों को काफी पसंद आई है और सभी इसे थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म सितारे जमीन पर की कहानी 10 स्पेशल बच्चों के आसपास घूमती दिखेगी, जो बास्केटबॉल की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। कई सारे दर्शक इस बात से हैरान हैं कि क्रिकेट को पूजने वाले देश के सामने आमिर खान बास्केटबॉल की कहानी लेकर क्यों आ रहे हैं? कुछ लोगों का मानना है कि अगर सितारे जमीन पर की कहानी क्रिकेट के आसपास घूमती तो ज्यादा दर्शक इसके साथ कनेक्ट हो पाते...

सितारे जमीन पर के डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि भारत में क्रिकेट बहुत बड़ा खेल है लेकिन ये उनकी कहानी को सपोर्ट नहीं करता है। उनकी कहानी को बास्केटबॉल जैसे खेल की आवश्यकता थी, जिस कारण उन्होंने क्रिकेट के ऊपर इसे चुना।

आर एस प्रसन्ना ने बताया, 'हमने क्रिकेट की जगह बास्केटबॉल को इसलिए चुना है क्योंकि ये खेल हमारी कहानी की जरूरत है। अगर हम बास्केटबॉल को नहीं चुनते तो हमारी कहानी लड़खड़ा जाती। हमारी फिल्म में कुछ स्पेशल कलाकार हैं, जिनकी अपनी सीमाएं हैं। हमें उन सीमाओं को ध्यान में रखकर इस खेल का चुनाव किया है।'

आर एस प्रसन्ना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'इसके साथ-साथ बास्केटबॉल के खेल के साथ हमने दर्शकों को खास मैसेज भी दिया है, जो फिल्म के दौरान जानने को मिलेगा। यह भी एक बड़ा कारण था कि हमने ये खेल चुना। जब दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएंगे तो उन्हें समझ आएगा कि जो मैसेज हम उन्हें देना चाहते हैं, वो इस खेल के बिना संभव नहीं था।' आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article