बॉलीवुड

Recall: शराब में धुत महेश भट्ट को जब टैक्सी से घर छोड़ने गए सलमान खान-अरबाज खान, भूल गए घर का ही पता

Salman Arbaaz dropped drunk Mahesh Bhatt to home: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने सालों पुराना किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार वो इतने नशे में थे कि सलीम खान साहब (Salim Khan) ने सलमान (Salman Khan) और अरबाज (Arbaaz Khan) को उन्हें घर छोड़ने के लिए भेजा था। महेश भट्ट पर नशा इतना हावी था कि वो घर का पता ही भूल गए, जिसके बाद सलमान-अरबाज ने जैसे-तैसे उन्हें घर तक पहुंचाया।

Image

Sikandar VS L2 Empuraan

Salman Arbaaz dropped drunk Mahesh Bhatt to home: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दी हैं। सड़क, जख्म और अर्थ जैसी फिल्मों को तो लोग कल्ट की कैटेगिरी में रखते हैं। जब महेश भट्ट इन फिल्मों को बना रहे थे तब बहुत शराब पिया करते थे। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया है कि शराब पीते-पीते वो शराबी बन गए थे और उन्हें इस बात का अहसास भी नहीं था। कई दफा तो ऐसा हुआ जब वो शराब पीकर घर की ओर निकले लेकिन रात में फुटपाथ पर सोते रहे।

महेश भट्ट ने अरबाज खान संग किए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि एक दफा वो सलीम खान साहब (Salim Khan) के साथ पी रहे थे और नशे में धुत हो गए। इसके बाद सलीम खान ने अपने बेटों सलमान (Salman Khan) और अरबाज (Arbaaz Khan) को उन्हें घर छोड़ने के लिए भेजा था। अरबाज खान ने ये किस्सा याद करते हुए कहा, 'आप उस दिन इतने नशे में थे कि घर जाने की हालत में नहीं थे। पापा ने कहा कि आपको कैसे भी घर तक पहुंचाना है। इसके बाद हम ने कैब की और आपको घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में आप ये भूल गए कि आप रहते कहां है? हम लोग शर्मिदां थे कि हम आपको कैसे घर तक पहुंचाएं लेकिन हम हंस भी रहे थे। हालांकि आप उन हालातों को मात देकर बिल्कुल बदल गए हैं और आपमें काफी बदलाव आया है।'

महेश भट्ट ने शराब छोड़ने का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी बेटी शाहीन पैदा हुईं तो एक दफा वो उसे प्यार करने के लिए आगे बढ़े लेकिन उस बच्ची ने महेश भट्ट से मुंह फेर लिया। इसके बाद महेश भट्ट ने फैसला किया कि वो कभी भी शराब नहीं पिएंगे। बेटी के लिए उठाया कदम महेश भट्ट ने कभी वापस नहीं लिया और अब तक शराब से दूर हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article