बॉलीवुड

Welcome to the Jungle Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 27, 2026, 01:54 PM IST

Welcome to the Jungle Release Date: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की रिलीज डेट सामने आ गई है। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीद होने वाली है।

Image

Image Source: Welcome to the Jungle Movie

Welcome to the Jungle Release Date: बॉलीवुड के फेमस स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म वेलकम टू द जंगल का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसने काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बाद अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म वेलकम टू द जंगल इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट आउट हो गई है। फिल्म वेलकम टू द जंगल इसी साल 26 जून को रिलीज होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म वेलकम टू द जंगल का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने अपने एक्स हैंडल से दी है। तरण आदर्श की ये पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

डायरेक्टर अहमद खान (Ahmed Khan) के निर्देशन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), डिनो मोरिया (Dino Morea) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) सहित 25 बड़े स्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article