बॉलीवुड

Welcome to Jungle Teaser: जरा हटके है अक्षय कुमार का लुक, मेकर्स ने क्रिसमस पर फैंस को दिया तोहफा

Welcome to Jungle Teaser: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक क्लिप शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है।

Image

pic credit- welcome to jungle teaser

Welcome to Jungle Teaser: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म वेलकम टू जंगल के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक क्लिप शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

वेलकम टू जंगल का टीजर आउट

अक्षय कुमार ने फैंस को क्रिसमस के मौके पर बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने पॉपुलर 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज कर दिया। आज क्रिसमस पर आया यह टीजर पूरे कास्ट की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ है और फिल्म के मिड-2026 में थिएटर रिलीज होने की पुष्टि करता है। अक्षय ने अपनी खुशी जताते हुए कहा,'वेलकम टू द जंगल' की पूरी बड़ी कास्ट की तरफ से आप सबको बहुत-बहुत मैरी क्रिसमस सिनेमाघरों में 2026 में आएगी।मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बना... हममें से किसी ने नहीं। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आपको अपना यह तोहफा पेश करें। शूटिंग पूरी हो गई, दोस्तों! बहुत अच्छा किया, टीम। इसमें शामिल हर शख्स ने इतनी मेहनत की है। हमारी बड़ी फैमिली की तरफ से आपके घर की फैमिली को 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' वीडियो में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव समेत बाकी स्टार्स नजर आ रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार का लुक जरा हटके है। इस क्लिप में किसी के हाथ में बंदूक है तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी है। इस टीजर ने फैंस का दिन बना दिया है।

रवीना और अक्षय की जोड़ी

बताते चलें कि फिल्म वेलकम टू जंगल में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों को साथ देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और टीम इस मेहनत पर बहुत गर्व महसूस कर रही है। आएगी।अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article