कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 की स्क्रीनिंग में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्या झूठी हैं ब्रेकअप की खबरें?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 06:22 PM IST

Sidharth Malhotra At Screening Of Bhool Bhulaiyaa 2: आज बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई है। इस फिल्म के स्क्रीनिंग में कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी  नजर आए थे। इन दोनों सितारों को एक साथ देखकर एक बार फिर इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगीं। 

Sidharth Malhotra At Screening Of Bhool Bhulaiyaa 2 With Kiara Advani: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) आज रिलीज हुई है (Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date) जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) भी दिखे। इन दोनों को एक दूसरे के साथ बात करते हुए भी देखा गया। कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ देखने के बाद लोगों के बीच यह अफवाहें उड़ने लगीं कि यह दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें झूठी थीं। क्योंकि कुछ दिन पहले भी इन्हें देखा गया था। 

End of Article