कंगना रनौत ने धाकड़ की रिलीज से पहले खरीदी नई मर्सिडीज, जिसकी कीमत है 3 करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 06:55 PM IST

Kangana Ranaut Buys Mercedes Maybach S680: कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर अदाकाराओं में होती है। मेहनत के बल पर कंगना ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है, उनके पास तीन घर हैं....

कंगना रनौत ने धाकड़ की रिलीज से पहले खरीदी नई मर्सिडीज, जिसकी कीमत है 3 करोड़ रुपये

Kangana Ranaut New Mercedes Maybach S680: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक नई शानदार कार की मालकिन बन चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने हाल ही में मर्सिडीज मेबैक एस680 खरीद ली है। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है! एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन में एक और महंगी कार जोड़ ली है। दिलचस्प बात यह है कि अपनी फिल्म धाकड़ की रिलीज से पहले, कंगना रनौत ने खुद को एक काले रंग की Mercedes Maybach S680 गिफ्ट की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। अभिनेत्री कंगना को अपने माता-पिता, बहन रंगोली चंदेल और उनके बेटे के साथ नई कार को लेते हुए देखा गया।

कंगना रनौत का नई कार के साथ एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तनु वेड्स मनु की अभिनेत्री को अपनी नई कार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। मर्सिडीज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक-  मर्सिडीज S680 को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि ये बहुत की कंफर्टेबल और लग्जीरियस है। बता दें, क्वीन एक्ट्रेस के पास सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज 730LD, मर्सिडीज GLE 350D SUV और Audi Q3 जैसी शानदार कारें भी हैं।

कंगना रनौत की एक्शन फिल्म धाकड़ आज यानी 20 मई को रिलीज हो गई है। अभिनेत्री फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही है, जो कि एक बोल्ड जासूस है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी भी हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए, कंगना रनौत ने एक बयान में कहा, 'हमारे सिनेमा में, हमारे पास शायद ही कभी नायिकाएं वास्तविक अर्थों में एक्शन दृश्यों का प्रदर्शन करती हैं। जब धाकड़ मेरे पास आई, तो मुझे यह देखकर खुशी हुई कि किसी ने एक हार्डकोर कमर्शियल फिल्म में एक महिला को एक्शन हीरोइन के रूप में देखने की हिम्मत की। मैं पूरी तरह से इसके लिए तैयार हूं।'

कंगना उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर अदाकाराओं में होती है। मेहनत के बल पर कंगना ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है। कंगना रनौत की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास तीन घर हैं। कंगना रनौत मुंबई के खार वेस्ट स्थित आर्किड ब्रीज के 16 नंबर रोड पर बनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहती हैं। इस फ्लोर पर कंगना के कुल तीन फ्लैट हैं।

End of Article