शुभमन गिल को वाकई में डेट कर रहीं सारा अली खान? क्रिकेटर के दोस्त ने दी बड़ी हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 07:13 PM IST

Sara Ali Khan dating the cricketer Shubman Gil?: शुभमन गिल और अभिनेत्री सारा अली खान के डेटिंग की अफवाहें हैं। हालांकि दोनों ने इस पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।

Sara Ali Khan dating the crickete?: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और अभिनेत्री सारा अली खान के डेटिंग की अफवाहें तब से चर्चा में हैं जब से दोनों को डिनर करते देखा गया था। शुभमन और सारा दोनों अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। अफवाहों के बीच, शुभमन के करीबी दोस्तों में से एक ने शुभमन के जन्मदिन के लिए अपने पोस्ट में क्रिकेटर के सारा के साथ कथित संबंधों के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। शुभमन के दोस्त खुशप्रीत सिंह औलख ने इंस्टाग्राम पोस्ट में सारा को लेकर एक मजाकिया कैप्शन दिया है, जिसने इंटरनेट पर फैन्स को सरप्राइज कर दिया है। 

End of Article