कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की केमेस्ट्री देख फैन्स हुए दीवाने, बोले- 'प्लीज एक-दूसरे से पैच अप कर लो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 05:41 PM IST

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan Patch Up Request: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक अवार्ड शो में एक साथ देखा गया। दोनों एक साथ बैठे और बातचीत करते हुए नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की केमेस्ट्री देख फैन्स हुए दीवाने, बोले- 'प्लीज एक-दूसरे से पैच अप कर लो'

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपने नए वीडियोज को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करने के लिए जोरदार सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म के सेट पर मिले और वास्तव में अच्छी तरह से क्लोज आ गए थे। हालांकि, उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द ही उनके अलग होने की खबरें आने लगीं। दोनों ने न तो सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की पुष्टि की है और न ही अलग होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। 

अब हाल ही में कार्तिक और सारा को स्टार-स्टडेड ओटीटीप्ले अवार्ड्स 2022 में एक साथ देखा गया। दोनों एक साथ बैठे और बातचीत करते हुए नजर आए। इसी दौरान का कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैन्स इस फ्रेंडली एक्स कपल को बेहज पसंद कर रहे हैं।

दरअसल सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को कल रात ओटीटीप्ले अवॉर्ड्स में एक साथ देखा गया था। दोनों को काफी देर तक एक साथ चैटिंग करते देखा गया। 'केदारनाथ' की अभिनेत्री सारा इस दौरान गोल्डर कलर के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि कार्तिक ने काले रंग का सूट पहना था। वीडियो में दोनों केमेस्ट्री और बॉन्डिंग कमाल लग रही हैं। लंबे समय के बाद उन्हें एक साथ देखकर उत्साहित होने के कारण फैन्स वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें फिर से एक साथ होने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। 

जी हां, फैन्स ट्विटर पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करते हुए उनसे फिर से डेट करने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह #sartik प्लीज पैच अप करो और दोबारा डेटिंग करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं समझ सकता हूं कि कोई जल रहा है।' एक फैन ने लिखा, 'ना कहीं कभी मेरा दिल लगा कैसे समझदार हैं? और एक अन्य ने कहा, 'इनकी बातें ब्रेकअप की बाद भी खत्म नहीं हुई।' 

आपको बताते चलें अवॉर्ड शो में दोनों ने पुरस्कार जीता। 'भूल भुलैया 2' के अभिनेता ने धमाका में पत्रकार की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। दूसरी ओर अभिनेत्री ने आनंद एल राय की अतरंगी रे में अपने अभिनय के लिए साल सर्वश्रेष्ठ महिला का अवॉर्ड जीता।

End of Article