बॉलीवुड

Akshay Kumar संग साजिद खान की नेक्स्ट में हुई इन 3 एक्टर्स की एंट्री, मचेगा ट्रिपल धमाल

बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार और साजिद खान की कॉमेडी फिल्म में आर माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन की एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

अक्षय-साजिद की नेक्स्ट में नजर आएंगे ये एक्टर्स (Pic Credit: Instagram)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार अपने कॉमेडी अंदाज में दर्शकों के बीच दस्तक देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने एक बड़ी कॉमेडी मूवी के लिए डायरेक्टर साजिद खान संग हाथ मिलाया है। इस मूवी की कास्टिंग को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कई मेकर्स ने इस मूवी के लिए अक्षय कुमार के अलावा 3 एक्टर्स के नाम फाइनल कर लिए हैं। आइए जानते हैं अक्षय कुमार और साजिद खान की नेक्स्ट कॉमेडी में किन-किन एक्टर्स को कास्ट किया गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' के बाद कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर Vishal Chaturvedi ने की खास अपील)

इन तीन एक्टर्स की हुई एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी पर आधारित होगी और इसमें अब एक फ्रेश मल्टी-स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार और आर माधवन इससे पहले फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' में साथ नजर आए थे। यह एक कोर्टरूम ड्रामा थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, 3 दिनों में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)

वहीं दूसरी ओर साजिद खान के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी में अक्षय कुमार और आर माधवन को एकदम अलग अंदाज में देखा जाएगा। फिल्म में दिशा पाटनी और श्रिया सरन की जोड़ी भी धमाल मचाती दिखाई देगी। फिल्म की कहानी कथित तौर पर कुछ मिडिल-एज पुरुष किरदारों के आसपास घूमेगी। इस मूवी को बड़े लेवल पर शूट किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह मूवी लंदन में शूट की जाएग। यह फिल्म 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। अक्षय कुमार और साजिद खान की जोड़ी बॉलीवुड में पहले भी कई सफल कॉमेडी फिल्मों के साथ काम कर चुकी है। दोनों ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article