टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi-Yung के बीच शुरू हुई खुल्लम-खुल्ला लड़ाई, अरिश्फा ने काजी से मोल ली दुश्मनी

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों ग्रुप की पोल खोल दी, जिस वजह से अब घर में लड़ाई झगड़े खुल्लम खुल्ला हो रहे हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं, लेकिन वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट्स सीधे रहते हैं। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) तमाम कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए नजर आ रहे थे और सलमान ने सबके लिए बुजदिल शब्द का इस्तेमाल भी किया। इतना ही नहीं, इस मौके पर सलमान ने काजी को लताड़ लगाई और आसिफ खान की तारीफ की, लेकिन रविवार के एपिसोड में सलमान दोनों ग्रुप में आग लगाते हुए नजर आए हैं, जिस वजह से अब घर में लड़ाई खुल्लम-खुल्ला हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि रविवार के वीकेंड का वार में क्या क्या हुआ है? Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: Avinash Mishra बने खतरों के विनर, ट्रॉफी हासिल कर रूमर्ड GF ईशा सिंह को लगाया गले

    मीका ने खींची लव और गुल्लू की टांग

    रविवार को बिग बॉस 20 की शुरुआत सलमान खान और मीका सिंह के साथ हुई। मीका सिंह ने सलमान के लिए गाने गाए और फिर वह सभी कंटेस्टेंट्स से भी मिले। मिका ने इस मौके पर घरवालों की स्थिति पर भी गाने गाए, जिसमें काजी तौकीर और गुल्लू-लव शामिल है। इसके बाद वह और सलमान घरवालों को एक टास्क देते हैं, जिसमें कंटेस्टेंट को उस घरवालों को चुप का टैग लगाना होता है, जिसे वह म्यूट करना चाहते हैं। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स अपनी भड़ास निकालते हैं। यंग माही को चुप करवाता है और अरिश्फा काजी को चुप करवा देती है। इसके बाद मीका आम्रपाली के सिर की जुओ की बात करते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

      सलमान खान ने खोली ग्रुप की पोल

      मीका के जाने के बाद बिग बॉस 20 में फिल्म प्रेम कीटाणु की टीम आती है और फिल्म का प्रमोशन करती है। इस मौके पर फिल्म के कलाकार कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं। दूसरी तरफ कलाकारों के जाने के बाद यंग और माही में बहसबाजी शुरू हो जाती है। शो में सलमान खान घर में बने दो ग्रुप का भी जिक्र करते हैं, जिसमें भी फूट पड़ी है और फिर बिग बॉस में सारा अली खान आयुष्मान खुराना के साथ अपनी फिल्म उड़ता तीर का प्रमोशन करने आती हैं। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ एक टास्क किया जाता है, जिसमें घरवालों को अपने ही ग्रुप के उस सदस्य का नाम बताना है, जो उल्टा है। इस मौके पर माही का ग्रुप माही का नाम लेते हैं और आम्रपाली का ग्रुप आसिफ का नाम लेते है और इन दोनों के माथे पर तीर लगाया जाता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article