Hungama 2 Trailer: Shilpa Shetty और Paresh Rawal की जबरदस्त कॉमेडी, हंगामा-2 का ट्रेलर VIDEO रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2021, 01:30 PM IST

Paresh Rawal Shilpa Shetty, Hungama 2 Trailer VIDEO: शिल्पा शेट्टी को फिल्म में देखने के लिए फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। परेश रावल की पत्नी के तौर पर जबरदस्त कॉमेडी सीन के साथ हंगामा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ।म

Hungama 2 Trailer Video with Shilpa Shetty, Paresh Rawal: जबरदस्त कॉमेडी सीन के साथ साल 2003 में आई फिल्म हंगामा का सीक्वल हंगामा 2 आने वाला है और इसका ट्रेलर वीडियो 1 जुलाई को रिली कर दिया गया है। सिनेमाघर बंद होने के चलते मेकर्स की ओर से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

हंगामा-2 फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। वहीं, 1 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जोकि साल 2003 की हंगामा फिल्म के साथ शिल्पा शेट्टी की पुरानी फिल्मों और एक्ट्रेस की अदाओं की याद दिलाता है। हंगामा 2 को हंगामा के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सीक्वल में नया ट्विस्ट, ज्यादा कंफ्यूजन और हंसी का ज्यादा डोज देखने को मिलने वाला है। हंगामा की तरह हंगामा 2 में भी एक बार फिर परेश रावल लीड रोल में दिखने वाले हैं। वहीं, इस बार फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मीजान जाफरी के साथ साउथ की एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष के साथ-साथ राजपाल यादव भी फैंस को गुदगुदाते नजर आएंगे।

इस फिल्म की मदद से एक तरफ जहां शिल्पा शेट्टी कमबैक कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ की एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। साल 2003 में रिलीज हुई हंगामा फिल्म में परेश रावल, सोमा आनंद, अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह कॉमेडी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

End of Article