Niti Taylor Open Up On Divorce Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। नीति टेलर को आखिरी बार 'द अलायंस' में देखा गया था, जहां उन्होंने रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नीति टेलर कई बार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। नीति टेलर को लेकर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वह अपने पति परीक्षित बावा से तलाक ले रही हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि नीति टेलर (Niti Taylor) और परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) अभी भी साथ हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान तलाक की इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: नहीं हुआ है Niti Taylor का पति परीक्षित बावा संग तलाक, एक्ट्रेस ने इस बड़ी वजह से हटाया सरनेम
हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान अपने और परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) के रिश्ते पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "जब चीजें सच नहीं होतीं तो वो आपको परेशान भी नहीं करती हैं। हमने हमारा ये रिश्ता चुना है। हम खुश हैं और मुझे लगता है कि बहुत अच्छे से साथ हैं। किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए।" नीति टेलर ने बताया कि उन्होंने और परीक्षित बावा ने तय किया है कि जब उन्हें परिवार शुरू करना होगा तो वे साथ रहेंगे। बता दें कि नीति टेलर और परीक्षित बावा अपने-अपने करियर के कारण अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

Niti Taylor ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
ऐसे हुई थी नीति टेलर-परीक्षित बावा की मुलाकात
नीति टेलर (Niti Taylor) ने परीक्षित बावा और उनके परिवार के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें बहुत बेस्ट मिला है। एक्ट्रेस ने कहा कि परीक्षित के परिवार में शादी करना उनकी जिंदगी का बहुत अच्छा फैसला रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नीति टेलर और परीक्षित बावा की मुलाकात बहुत ही फिल्मी अंदाज में हुई थी। दोनों एक स्कूल फेस्ट के दौरान मिले थे। जहां नीति टेलर दिल्ली कैंटोनमेंट में मौजूद लॉरेटो कॉन्वेंट में पढ़ती थीं तो वहीं परीक्षित बावा माउंट सैंट मैरीज स्कूल के स्टूडेंट थे।
