नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा का नया गाना ओ सजना हुआ रिलीज, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग दोनों रोमांस करती आ रहीं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 01:17 PM IST

Dhanashree Verma and Neha Kakkar New Song O Sajna: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और बिग बॉस फेम प्रियंक शर्मा का नया गाना ओ सजना रिलीज हो गया है। इस गाने के नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।

Neha Kakkar New Song O Sajna: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नया गाना ओ सजना (O Sajna) रिलीज हो गया है। टीसीरीज पर रिलीज हुए नए गाने ओ सजना ने आते ही धमाल मचा दिया है। इस सॉन्ग में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और बिग बॉस फेम प्रियंक शर्मा नजर आ रहे हैं। प्रियंक और धनश्री की केमेस्ट्री काफी खास दिख रही है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंक एक टाइम पर नेहा और धनश्री दोनों से रोमांस करते दिख रहे है। सॉन्ग में तीनों ने कमाल के डांस मूव्स किए हैं। ग्रीन आउटफिट में जहां नेहा काफी जच रही हैं तो वहीं पिंक आउटफिट में धनश्री काफी खूबसूरत दिख रही हैं। यूट्यूब पर इस सॉन्ग को ताबड़तोड़ लाइक्स मिल रहे हैं।

End of Article