बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि पिछले साल आई उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद क्या वो निराश हुए थे। इस बात को लेकर आमिर ने जवाब दिया कि उन्होंने पिछले 15-20 सालों में असफलता नहीं देखी है और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक बड़ी फिल्म थी जिसे लेकर लोगों को काफी उम्मीद थी। फिल्म के ना चलने पर मुझे लगता है दिल से मुझे अपने फैंस से माफी मांगनी चाहिये थी। बता दें आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिये फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
End of Article
