ऑटो न्यूज़

नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Honda CB350 Range, 1.95 लाख से शुरू दाम

अगर आप एक नई बाइक खरीदने की तैयारी में हैं तो होंडा की अपडेटेड CB350 रेंज को चेक कर सकते हैं। कंपनी ने 2026 Honda CB350 फैमिली में CB350, CB350RS और CB350C को पेश किया है।

Image

Honda CB350 Range भारत में लॉन्च (Photo: honda2wheelersindia)

अगर आप भी एक नई और स्टाइलिश बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। होंडा (Honda) ने भारत में अपनी अपडेटेड CB350 रेंज को लॉन्च कर दिया है। नई रेंज को कंपनी ने CB500 के साथ पेश किया है। 2026 Honda CB350 फैमिली में CB350, CB350RS और CB350C शामिल हैं। इन तीनों बाइक में नए कलर और स्टाइलिंग अपडेट दिए गए हैं। कंपनी ने इन बाइक्स की बुकिंग भी Honda BigWing डीलरशिप के जरिए शुरू कर दी है।

2026 Honda CB350 की कीमत

Honda CB350 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके Standard वेरिएंट की कीमत 1,95,200 रुपये, DLX की कीमत 1,97,900 रुपये और Chrome वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये है। यानी Standard से DLX के लिए 2,700 रुपये ज्यादा देने होंगे, जबकि Chrome वेरिएंट DLX से 2,000 रुपये महंगा है।

2026 Honda CB350RS की कीमत

CB350RS को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके Standard वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये और DLX की कीमत 2,02,500 रुपये है।

2026 Honda CB350C की कीमत

वहीं CB350C तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका Standard वेरिएंट 2,00,300 रुपये, DLX 2,02,700 रुपये और Special Edition 2,04,700 रुपये में आता है। इस तरह पूरी CB350 रेंज के आठ वेरिएंट 1,95,200 रुपये से 2,04,700 रुपये के बीच हैं।

बाइकवेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
Honda CB350Standard₹1,95,200
Honda CB350DLX₹1,97,900
Honda CB350Chrome₹1,99,900
Honda CB350RSStandard₹1,99,900
Honda CB350RSDLX₹2,02,500
Honda CB350CStandard₹2,00,300
Honda CB350CDLX₹2,02,700
Honda CB350CSpecial Edition₹2,04,700

तीनों बाइक्स का अलग स्टाइल

जहां CB350 में राउंड हेडलैंप, गोल आकार का फ्यूल टैंक और क्रोम डिटेलिंग के साथ मॉडर्न-क्लासिक डिजाइन मिलता है। वहीं, CB350RS को ज्यादा स्पोर्टी रोडस्टर लुक दिया गया है। इसमें डार्क फिनिश, ऑरेंज एक्सेंट और ब्लैक एग्जॉस्ट जैसे एलिमेंट हैं। इसके अलावा, CB350C का डिजाइन ज्यादा ट्रेडिशनल है। इसमें बड़े मडगार्ड, टैंक नी-पैड, क्रोम एग्जॉस्ट और ब्राउन स्प्लिट सीट्स मिलती हैं।

इंजन और फीचर्स

तीनों बाइक में 348.6cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इनमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी, असिस्ट और स्लिपर क्लच तथा डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑल-LED लाइटिंग, Honda Selectable Torque Control और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।

Honda ने जुलाई में 10 दोपहिया वाहनों को पेश करने की योजना बताई थी। इनमें सात नए मॉडल और तीन अपडेटेड मॉडल शामिल थे। अब CB350 फैमिली की बुकिंग शुरू होने के साथ इस लिस्ट के छह मॉडल लॉन्च स्टेज तक पहुंच चुके हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article