बॉलीवुड

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान केस की नई जांच से बढ़ी उम्मीद, सुशांत के परिवार को मिल सकता है इंसाफ!!

Disha Salian Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एफईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जांच के बाद सुशांत के परिवार को भी काफी उम्मीदें हैं।

Image

दिशा सालियान की मौत की नई जांच से सुशांत के परिवार को इंसाफ की उम्मीद (Pic Credit: Instagram)

Disha Salian Death Case: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। दिशा सालियान की मौत की परिस्थितियों की दोबारा जांच के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि इस जांच से कई अनसुलझे सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं। दिशा सालियान की जून 2020 में मुंबई में मौत हुई थी जबकि छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Vaishnavi Chaitanya की उम्र को लेकर मचा बवाल, Rashmika Mandann से तुलना पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब)

दिशा सालियान केस की नई जांच से परिवार को उम्मीद

सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने बिहार के पूर्णिया स्थित सुशांत के पैतृक गांव में इस फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी फैमिली को उम्मीद है कि अब सच्चाई सामने आ सकती है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पन्ना सिंह ने दावा करते हुए कहा कि सुशांत की हत्या हुई थी। उनका यह भी कहना था कि अभिनेता अपनी मौत से पहले कुछ सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में थे।

Disha Salian

Disha Salian

सुशांत के परिवार ने भी बार-बार कहा कि अभिनेता की हत्या हुई है लेकिन जांच में यह साबित नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच संबंध को लेकर कई सालों से कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन जांच एजेंसियों ने दोनों मामलों के बीच किसी कड़ी की पुष्टि नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 350 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'हनुमान अंश', खुशी से झूम उठे मेकर्स)

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई करेगी दोबारा जांच

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में सीबीआई को FIR दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने पिछली जांच में मौजूद असंगतियों और आगे जांच की जरूरत से जुड़े बिंदुओं पर गौर किया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्याप्त सामग्री के आधार पर संदेह पैदा होने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए। इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट के निर्देश के अनुसार FIR दर्ज की। यह मामला दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें आपराधिक साजिश, हत्या, सबूत नष्ट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article