टीवी मसाला

Bigg Boss 20: अमन गांधी और Love Gill की गंदी लड़ाई में पार हुई मर्यादा, 'नल्ली' और कुत्ता' जैसे दिए टैग

Bigg Boss 20 Aman Gandhi And Love Gill Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल और अमन गांधी की भयंक लड़ाई दिखाई दे रही है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Aman Gandhi And Love Gill Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं। पहले आम्रपाली दुबे कंटेस्टेंट्स से भिड़ रही थीं और अब लव गिल (Love Gill) भी फ्रंट फुट पर आकर खेल रही हैं। लव लगातार हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रही हैं, जिस वजह से उनके लड़ाई झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। पहले लव का पंगा अरिश्फा खान से हुआ और अब वह अमन गांधी (Aman Gandhi) से भिड़ गईं। इस मौके पर दोनों की लड़ाई कुत्ता और नल्ली जैसे शब्दों तक पहुंच गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti के खिलाफ बोलने के बाद सिंगर Sajid को मिली धमकी, भड़के गायक बोले- 'बाप से पंगा नहीं',

    अमन गांधी और लव गिल की हुई गंदी लड़ाई

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को रैंकिंग टास्क दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस टास्क में बिग बॉस की तरफ से कहा जाता है कि जिन-जिन घरवालों की दो लाइफलाइन बची है, उन्हें शो में रैंकिंग दी जाएगी। इसके बाद नंबर 7 की रैंकिंग पर चर्चा होती है तो अमन गांधी लव गिल का नाम ले लेते हैं, लेकिन लव नंबर 7 पर बैठने के लिए तैयार नहीं होतीं। वह साफ मना कर देती हैं और इस मौके पर लव की आवाज भी ऊंची हो जाती है, जिसके बाद अमन उन्हें ठीक से बात करने के लिए कहते हैं तो दोनों के बीच बहस हो जाती है। इस मौके पर अमन लव को पहले नल्ली का टैग देते हैं और फिर लव भी शांत नहीं रहतीं। लव अमन को सीधा 'कुत्ता' कह देती हैं। अमन और लव की लड़ाई को वहां मौजूद तमाम कंटेस्टेंट्स देखते रह जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रोलिंग पर Salman Khan के सख्त एक्शन को मिला Delhi Police का सपोर्ट, किया खास पोस्ट

      कौन है नंबर 1 कंटेस्टेंट

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में कंटेस्टेंट्स ने सभी के कॉन्ट्रिब्यूशन को ध्यान में रखते हुए काजी तौकीर को पहली रैंकिंग दी है। दूसरे नंबर पर माही विज, तीसरे नंबर पर आम्रपाली दुबे, चौथे नंबर पर अरिश्फा खान, पांचवें नंबर पर कुशल तंवर, छठे नंबर पर लव, सातवें नंबर पर अमन गांधी, आठवें नंबर पर मैरी कॉम, नौवे नंबर पर रीति तिवारी और 10वें नंबर ईशा रिखि को जगह मिली है। दावा है कि ईशा रिखि 10वें नंबर पर आने के बाद काफी इमोशनल नजर आईं। ृ
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article