वायरल न्यूज़

मासूमियत और भक्ति का अद्भुत मेल!स्कूल में बच्चों ने हनुमान अंश का गाया ऐसा गाना, देखकर आपका भी दिन बन जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों का एक बेहद प्यारा और भक्तिमय वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी सुबह की प्रार्थना के दौरान "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..." भजन पूरी लय और निष्ठा के साथ गाते नजर आ रहे हैं।

Image

स्कूली बच्चों ने बनाया माहौल

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, एक स्कूल की प्रार्थना सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों ने हनुमान अंश का गाना गाया है।

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिफॉर्म में सजे-धजे छात्र स्कूल के प्रांगण में कतारों में खड़े हैं और हाथ जोड़कर बेहद सुरीली आवाज में "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..." गाना गा रहे हैं। वीडियो में छात्र ढोलक और वाद्य यंत्रों की ताल पर एक साथ लय में गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ-साथ शिक्षक भी प्रार्थना में शामिल हैं। बच्चों की मासूमियत और उनकी सुरमयी भक्ति देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। स्कूल परिसर में जिस तरह का माहौल था उसने हर किसी का दिल जीत लिया। आप भी देखें ये वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। कई लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में बच्चों को इस तरह के संस्कार और भक्ति भाव से जुड़ा देखना काफी सुखद अनुभव है। कई लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article