टीवी मसाला

मनोज तिवारी की बेटी Rhiti के खिलाफ बोलने के बाद सिंगर Sajid को मिली धमकी, भड़के गायक बोले- 'बाप से पंगा नहीं',

Singer Sajid Receives Threatening Calls: सिंगर साजिद ने रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर को सपोर्ट किया था और रीति तिवारी के खिलाफ बात की थी, जिसके बाद से ही सिंगर को धमकियां मिल रही हैं।

Image

rhiti tiwari-qazi touqeer-sajid khan (photo credit- instagram)

Singer Sajid Receives Threatening Calls: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नजर आ रहे काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के गेम प्लान का खुलासा सलमान खान कर चुके हैं, जिसके बाद से ही काजी घरवालों के निशाने पर हैं। इस वजह से काजी पर रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) का गुस्सा फूटा था। हालांकि, रीति को इस वजह से भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई स्टार्स ने रीति को खरी खोटी सुनाई है और काजी का सपोर्ट किया है और इस लिस्ट में सिंगर साजिद (Singer Sajid) हैं, लेकिन सिंगर साजिद को ऐसा करना पड़ा पड़ गया। काजी को सपोर्ट और रीति के खिलाफ बोलने के बाद से ही सिंगर साजिद को अजीब अजीब कॉल्स आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रोलिंग पर Salman Khan के सख्त एक्शन को मिला Delhi Police का सपोर्ट, किया खास पोस्ट

    साजिद खान को मिली धमकी

    सिंगर साजिद ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें अजीब अजीब कॉल्स आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर ने कहा, 'हाय दोस्तों... मुझे लगता है कि इन दिनों मैं सोशल मीडिया के रोलर कोस्टर पर हूं। आज जो काजी तौकीर का वीडियो किया था, मेरे ख्याल से कुछ लोगों को बुरा लग गया। मैंने ऐसा बोल दिया। मैं अपने दिल से बोल रहा था। मैं भी एक आर्टिस्ट हूं और मुझे लगा कि लोगों ने मुझे शर्मिंदा कर दिया। थोड़ा सा वो हो गया था। ये उस लड़की के लिए नहीं था। वो भी बच्ची है और हो जाती है गलती, लेकिन अब सुबह से ही मेरे पास 4-5 बार अजीब कॉल्स आ गए हैं। माशाल्लाह क्या भाषा है आपकी सुपरहिट। लेकिन मैं आपको एक चीज बता दूं। जो भी मुझे अलग अलग नंबर से कॉल कर रहे हैं। आप नहीं जानते हैं कि मैं कौन हूं।' साजिद ने इस वीडियो पर लिखा है, 'वॉर्निंग अलर्ट। बाप से पंगा मत लो। बुरे और दुखद फोन कॉल आ रहे हैं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए Kanika Mann ने दोस्त Isha Rikhi को दिया धोखा, अमन ने यंग से लिया पंगा

      साजिद खान ने दिखाई आंख

      इस वीडियो के साथ साजिद ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी गीली साली अपनी ही शर्टोंपे। बोलबचन साला अपुन किसिका नहीं मानता। काजी तौकीर आपका समय शुरू हो गया है अब धमाल मचाते रहो भाई फुल पावर।' वहीं, अब साजिद को इस वीडियो पर काफी सपोर्ट मिल रहा है और रीति तिवारी फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। लोगों का मानना है कि रीति की वजह से ही उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। बता दें कि साजिद रीति को ट्रोल करते हुए कहा था कि वह भी एक कलाकार है और वह दूसरे कलाकार को कैसे शर्मिंदा कर सकती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article