KRK on three Khan films: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर चुटकियां ले रहे हैं। केआरके ने अब दावा किया है कि तीनों खान- सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में भविष्य में भी फ्लॉप होंगी। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'सभी खान एक्टर को ये समझ जाना चाहिए कि भारत में इनकी फिल्में नहीं चलेगी। क्योंकि ये तीनों खान अब बूढें और घमंडी हो गए हैं। इन्हें अच्छी और बुरी स्क्रिप्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें लगता है कि आदि चोपड़ा और करण जौहर हिट फिल्में बना सकते हैं। इस लिहाज से उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए।' केआरके ने इसके अलावा कैटरीना कैफ की फिल्म फोन बूथ को टारगेट करते हुए लिखा, 'एक तरफ तो बॉलीवुड ऐसे झुग्गी एक्टर के साथ, ऐसी वाहियात फिल्में बनाता है, और फिर फ्लॉप होने पर पब्लिक को दोष देते हैं। अब बताओ ये फिल्म डिजास्टर नहीं होगी तो क्या होगी। फिल्म का नाम 'चाची दो भतीजों के साथ' होना चाहिए।
KRK ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को बताया घमंडी, कहा- 'आगे भी फ्लॉप होते रहेगी फिल्में'
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 22, 2022, 11:54 PM IST
