कंगना रनौत का ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर बड़ा बयान, बोलीं- काशी के कण कण में महादेव हैं...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 06:09 PM IST

Kangana Ranaut on Gyanvapi Mosque case: ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद लगातार बढ़ रहा है। इस मामले पर कंगना रनौत का बड़ा बयान सामने आया है...

Kangana Ranaut on Gyanvapi Mosque: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और उससे लगी ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल मामला कोर्ट में है लेकिन इस मामले पर कंगना रनौत का बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में फिल्म धाकड़ की टीम के साथ कंगना बनारस प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। इसी बीच ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- 'जिस तरह मधुरा के कण कण में श्रीकृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण कण में श्रीराम हैं और ऐसे ही काशी के कण कण में महादेव हैं। उनको किसी स्ट्रक्चर की जरुरत नहीं है। हर हर महादेव।'आपको बता दें, कंगना रनौत काशी में पूजा अर्चना भी करती नजर आईं। उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता समेत पूरी टीम नजर आईं। कंगना रनौत इससे पहले त्रिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने भी पहुंची थीं। धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर 20 मई 2022 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

End of Article