रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की वजह से पिछले दिनों खूब हंगामा हुआ था। एक्टर पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब अश्लीलता फैलाने के आरोप में उर्फी और मलाइका अरोड़ा पर भी केस दर्ज हो सकता हैं। एक तरफ जहां उर्फी अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा भी अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्फी और मलाइका के खिलाफ कुछ सामाजिक संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र लिखकर केस दर्ज करने को कहा है। इस शिकायत में मलाइका और उर्फी की कुछ फोटोज भी शेयर की गई है। शिकायत पत्र में संगठन ने कथित रूप से आरोप लगाया गया है कि मलाइका और उर्फी ने भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। भारतीय समाज में महिलाओं को भगवान का दर्ज दिया जाता है। दोनों स्टार्स की वजह से भारतीय समाज में गलत मैसेज जा रहा है। इसलिए दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ दिन पहले उर्फ ने सेमी न्यूड वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया उनकी जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
रणवीर सिंह के बाद मलाइका अरोड़ा और उर्फी पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, दोनों अभिनेत्रियों पर दर्ज हो सकती हैं FIR
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 4, 2022, 05:34 PM IST
Malaika and Urfi Javed obscenity : मलाइका और उर्फी जावेद के खिलाफ समाजिक संगठन ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगया है। संगठन ने मुंबई पुलिस कमिश्ननर को शिकायत पत्र लिखकर दिया है।
End of Article
