क्या साल 2021 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करने जा रहे हैं शादी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2021, 06:42 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की काफी समय से चर्चा है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं, जिससे शादी को लेकर अटकलें लग रही हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे लंबे वक्त से हो रही है। दोनों की शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में कई रिपोर्ट में कहा गया कि रणबीर और आलिया भट्ट 2020 के अंत तक शादी कर लेंगे। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। रणबीर ने कुछ वक्त पहले खुद कहा था, 'हमारे जीवन में कोरोना महामारी नहीं आई होती तो हम शादी कर लेते।' अब एक बार फिर दोनो की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया जल्द से जल्द अपने प्रोजेक्ट निपटा रहे हैं ताकि साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध सके। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि यह बात कितनी सच साबित होगी।

End of Article