Veerana Fame Jasmine Dhunna Spotted At Mumbai Airport: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना ने 'वीराना' फिल्म से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस एक फिल्म से ही जैस्मिन धुन्ना ने ऐसी लाइमलाइट बटोरी थी कि हर किसी की जुबान पर उनका नाम हुआ करता था। लेकिन दो फिल्मों के बाद ही जैस्मिन धुन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस लगभग गायब सी हो गई थीं। लेकिन अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भी कह रहे हैं कि 38 सालों में उनकी खूबसूरती जरा भी नहीं ढली है।
क्या है वीडियो का सच?
मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में एक लेडी जींस और शर्ट पहने बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। यूं तो वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 'वीराना' फेम जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। क्योंकि जब से जैस्मिन धुन्ना ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा है, उनका कुछ भी पता नहीं लग पाया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर ये ही जैस्मिन धुन्ना हैं तो उनकी खूबसूरती में इतने सालों में भी कोई कमी नहीं आई है।
जैस्मिन धुन्ना का हुस्न देख दाऊद इब्राहीम भी हुआ था दीवाना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) का नाम जुड़ा था। खबरों में दावा किया गया था कि डॉन बॉलीवुड एक्ट्रेस का दीवाना हो चुका था और वह जहां भी जाती थीं, वह वहां पहुंच जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम संग लिंकअप की खबरें आने के बाद जैस्मिन धु्ना फिल्मी जगत से दूर होने लगी थीं।
बिजनेसवुमन बन चुकी हैं जैस्मिन धु्ना
'वीराना' में जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) के को-स्टार हेमंत बिरजे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस ने अमेरिका में अपना घर बसा लिया है और एक बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने एक एनआरआई से शादी की थी। हालांकि फिल्मी जगत से अलग होने के बाद दोबारा उनकी फोटो या वीडियो कभी सामने नहीं आई।
