वरुण धवन (Varun Dhawan) बॉलीवुड के पॉवरफुल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। एक्टर इसके अलावा श्रद्धा कपूर (Sharadha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) में नजर आएंगे। एक्टर स्त्री 2 में कैमियो रोल में नजर आएंगे। एक्टर ने अपनी दोस्त श्रद्धा के साथ शूटिंग कर ली है। आइए जानते हैं स्त्री 2 में एक्टर का क्या रोल होने वाला है।
स्त्री 2 में नजर आएंगे वरुण धवन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण फिल्म में कैमियो रोल प्ले करेंगे। एक्टर फिल्म में भेड़िया का किरदार निभाएंगे। भेड़िया बनकर एक्टर अपनी फिल्म के सीक्वल का प्लांट करेंगे। एक्टर ने मुंबई के स्टूडियों में दो दिनों तक शूटिंग की है। भेड़िया 2 और स्त्री 2 एक ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्में हैं। दोनों फिल्मों को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। भेड़िया 2 अगले साल तक फ्लोर पर आएगी। वहीं, स्त्री 2 इस साल के आखिरी तक फ्लोर पर आएगी। इस समय स्त्री 2 की शूटिंग चल रही हैं।
साल 2018 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस साल अगस्त महीने तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
