Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी साल 2002 में द लीजेंड ऑफ भगत सिंह नाम की एक फिल्म लेकर आए थे, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म की वजह से सनी देओल और राजकुमार संतोषी में फूट पड़ गई थी।

Image
Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन
Authored by: Rahul Sharma
Updated Jul 10, 2026, 20:23 IST
KEY HIGHLIGHTS
  • 2002 में रिलीज हुई थी द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
  • अजय देवगन ने निभाया था लीड कैरेक्टर
  • सनी देओल को ऑफर किया था चंद्रशेखर आजाद का किरदार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक कहावत बहुत ही फेमस है कि यहां पर ना तो कोई परमानेंट दोस्त होता है और ना ही कोई परमानेंट दुश्मन होता है। बड़े-बड़े दुश्मनों को दोस्त बनाने के लिए बस एक फिल्म चाहिए और हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ जाता है। अब सनी देओल और राजकुमार संतोषी को ही ले लीजिए, जो साल 2002 में कट्टर दुश्मन बन गए थे और इस साल अपनी नई फिल्म बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं। जब साल 2002 में इनकी लड़ाई हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि सनी देओल जिंदगी में दोबारा कभी राजकुमार संतोषी के साथ काम करेंगे। लोगों में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर काफी उत्साह है लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि इनकी लड़ाई हुई क्यों थी?

क्यों हुई थी Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की लड़ाई?

सनी देओल ही वो कलाकार थे जिन्होंने राजकुमार संतोषी के हुनर को पहचाना था और उन्हें पहली बार डायरेक्शन का मौका दिया था। साल 1990 में जब राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म घायल के लिए निर्माता और हीरो तलाश रहे थे तब किस्मत ने उन्हें सनी पाजी के पास पहुंचाया। सनी देओल को ये फिल्म पसंद आई और दोनों की सुपरहिट जोड़ी बन गई। घायल के बाद सनी-राजकुमार ने दामिनी और घातक जैसी फिल्में भी दीं, जिन्होंने ना केवल बॉक्स ऑफिस हिलाया बल्कि कल्ट का दर्जा भी प्राप्त किया। फिर ऐसा क्या हुआ कि 3-3 सुपरहिट फिल्में देने वाली ये जोड़ी अचानक से टूट गई और दोनों ने सालों तक बात भी नहीं की? Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'प्यासा' छोड़ने का जिंदगी भर रहा अफसोस! दिलीप कुमार की एक 'ना' ने बदल दी Guru Dutt की किस्मत

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

असल में राजकुमार संतोषी काफी समय से भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह पर फिल्म बनाना चाहते थे। 2000 शुरू होने के बाद उन्होंने इसके लिए कमर कसी और कहानी पर काम करना शुरू कर दिया। राजकुमार संतोषी चाहते थे कि सनी देओल उनकी इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार प्ले करें। राजकुमार ने इस सिलसिले में सनी से बात भी की और उन्हें उनका किरदार भी सुनाया लेकिन सनी पाजी ने एक शर्त रख दी। वो शर्त ये थी कि भगत सिंह पर बनने वाली इस फिल्म में लीड कैरेक्टर उनके छोटे भाई बॉबी देओल निभाएंगे। सनी देओल की ये शर्त राजकुमार संतोषी के गले की ऐसी फांस बनी कि दोनों की दुश्मनी ही हो गई।

Ajay Devgn को The Legend Of Bhagat Singh में कास्ट करने का मन बना चुके थे राजकुमार संतोषी

भले ही सनी देओल ये चाह रहे थे कि राजकुमार संतोषी द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में उनके छोटे भाई बॉबी देओल को कास्ट करें लेकिन राजकुमार ने ये कहानी अजय देवगन को ध्यान में रखकर लिखी थी। राजकुमार संतोषी को अजय की वो आग उगलती आंखें पर्दे पर चाहिए थीं, जो बॉबी देओल के पास नहीं थीं। राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की इस शर्त को मानने से मना कर दिया, जिससे सनी पाजी नाराज हो गए। सनी देओल इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने ना केवल राजकुमार संतोषी की इस फिल्म से नाता तोड़ लिया बल्कि ये फैसला भी लिया कि वो भी भगत सिंह की जिंदगी पर एक अलग मूवी बनाएंगे, जिसमें उनका भाई बॉबी देओल लीड रोल प्ले करेगा। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: FLASHBACK: Sangeeta Bijlani-Mohammad Azharuddin के तलाक की वजह थीं Jwala Gutta? हकीकत करेगी हैरान

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

Sunny Deol ने Bobby Deol के साथ बनाई 23rd March 1931: Shaheed

जहां एक तरफ राजकुमार संतोषी ने द लीजेंड ऑफ भगत सिंह बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सनी देओल ने 23 मार्च 1931: शहीद शुरू कर दी। ये दोनों फिल्में एक साथ ही शूट हुईं और इत्तेफाक से इन दोनों की रिलीज डेट भी सेम ही थी। जब ये दोनों फिल्में रिलीज हो रही थीं तब माना जा रहा था कि सनी-बॉबी की मूवी बाजी मार जाएगी क्योंकि पंजाब में देओल भाइयों का काफी दबदबा था लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि दोनों में से ही किसी फिल्म को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला, जो भगत सिंह को मिलता है। हालांकि वक्त के साथ अजय देवगन और राजकुमार संतोषी की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह दर्शकों ने ज्यादा सराही और इसे अब तक प्यार मिलता है।

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

Filmy Friday: 2002 में आई Ajay Devgn की वो फिल्म जिसने Sunny Deol-Rajkumar Santoshi को बना दिया दुश्मन

Ajay Devgn को The Legend Of Bhagat Singh ने दिलाया दूसरा नेशनल अवॉर्ड

अजय देवगन और राजकुमार संतोषी फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो लेकिन एक्टिंग समझने वालों ने इसे प्यार दिया और आगे चलकर इसी मूवी ने अजय देवगन को उनके करियर का दूसरा नेशनल अवॉर्ड दिलाया। फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह सिनेमाप्रेमियों के बीच आज भी जिंदा है।

क्या बंटवारा 1947 से इतिहास दोहरा पाएंगे Sunny Deol-Rajkumar Santoshi

15 अगस्त 2026 पर आएगी Batwara 1947

15 अगस्त 2026 पर आएगी Batwara 1947

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने साथ में 3 सुपरहिट फिल्में दी हैं और इसके बाद सालों तक साथ में कभी काम नहीं किया। 2026 में ये सफल जोड़ी अपनी चौथी मूवी ला रही है और अब हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि क्या ये इतिहास दोहरा पाएंगे? बंटवारा 1947 का निर्माण आमिर खान ने किया है, जो 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। वैसे आपको बंटवारा 1947 का इंतजार है या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Article