Silkyara 41 Movie: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्कयारा टनल हादसे में 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए थे। इसके बाद कई दिनों तक बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और आखिरकार सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर एक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और कबीर खान ने हाथ मिला लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)
सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी फिल्म
दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म 'सिल्कयारा 41'का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू मिशन की सच्ची घटना पर आधारित होगी। इस मिशन में दुनियाभर में मशहूर टनल एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के अर्नोल्ड डिक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया के मशहूर स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्तासियोस ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्देशन 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके कबीर खान करेंगे। यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खास सहयोग का उदाहरण होगी। इस फिल्म को लेकर आमिर खान प्रोड्यकशन ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी फिल्म (pic credit-instagram)
फिल्म 'सिल्कयारा 41' का ऐलान ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे, जहां दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मोदी-मोदी' और वंदे मातरम् के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान का वीडियो अबतक इंटरनेट पर छाया हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई अहम समझौते हुए। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सिविल न्यूक्लियर सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाया है।
