Ruru Thakur Will Enter In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) पहले दिन से धमाल मचा रहा है। ये शो बेशक ओटीटी पर आ रहा है, लेकिन इस शो ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। टीवी के कई बड़े स्टार्स ने शो में एंट्री ली है, जिनके एक-एक करके राज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही शो में शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली है और अब दावा किया जा रहा है कि शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड आने वाली है। हैरानी की बात ये है कि शो की दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए रुरु ठाकुर (Ruru Thakur) का नाम आ रहा है, जिसका आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत के साथ 36 का आंकड़ा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के स्पिन-ऑफ में होगी नोइना-मिताली की एंट्री, खुलेगा मिहिर के गायब होने का राज?
वेब सीरीज
Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन Ruru Thakur करेंगी धांसू एंट्री, Akanksha-Yogesh का गेम करेंगी बर्बाद?
- Authored by: कविता
- Updated Jul 10, 2026, 08:42 PM IST
