Vaathi Box Office Collection Day1: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म वाथी (Vaathi) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। फैंस वाथी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। धनुष ने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया। उनकी शानदार एक्टिंग दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने के लिए पूरी तरह से कामयाब हो रही है। वाथी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों की मिल-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 12 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा है कि धनुष की फिल्म ने तेलुगु भाषा में अच्छा बिजनेस किया है। उन्होंने अपनी ही पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने साउथ में 14 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका मतलब है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) को पीछे छोड़ दिया है। शहजादा ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई की है।
वाथी को वेंकी एटलुरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का नाम तमिल में वाथी और तेलुगु में सर रखा है। धनुष के साथ समयुक्ता मेनन लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। धनुष जूनियर लेक्चरर का रोल प्ले कर रहे हैं, जो प्राइवेट कॉलेस में पढ़ाई को लेकर स्कैम चल रहा है उसे लड़ते हैं। फिल्म में एजुकेशन सिस्टम में होने वाले भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा भरपूर है। सर के रोल में धनुष बिल्कुल फिट बैठते हैं।
वाथी का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। धनुष की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी हैं। एक्टर ने हिंदी भाषा में सबसे पहली फिल्म रांझणा की थी। इसके अलावा एक्टर सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में नजर आए थे।
