MNV New Song Gadbadi: टाइम्स म्यूजिक ने संगीत की दुनिया में धमाल मचा रखा है। टाइम्स म्यूजिक के नए गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इन सब के बीच टाइम्स म्यूजिक के ffs. Records ने एक नए स्टार को मंच दिया है। इस स्टार का नाम मानव है, जिन्हें लोग MNV के नाम से भी जानते हैं। मानव दिल्ली के रहने वाले हैं। मानव ने 'गड़बड़ी' नाम के गाने से धमाल मचा दिया है। मानव के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। MNV का अंदाज बाकी कलाकारों से थोड़ा अलग है और उनका पहला गाना भी इसी बात का सबूत है। MNV का नया गाना ‘गड़बड़ी’ एक ऐसा ही गाना है, जिसे खास तौर पर डांस और मस्ती वाले मूड को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Times Music ने रिलीज किया रोमांटिक सॉन्ग 'दिलदारा', Shaan-Deedar Kaur की जोड़ी ने जीता दिल
‘गड़बड़ी’ को लेकर MNV ने कही ये बात
मानव अपने गाने गड़बड़ी के चलते हर जगह छा गए हैं। अब इसको लेकर MNV ने रिएक्शन दिया है। MNV ने कहा कि 'स्कूल में भी मैं पिछली बेंच पर नोटबुक लेकर बैठा रहता था। नोट्स नहीं लिखता था, गाने के बोल लिखता था। ये सब हमेशा से मेरे अंदर रहा है। हिंदुस्तानी और वेस्टर्न वोकल की क्लासिकल ट्रेनिंग, चार भाषाओं में लिखना और कई सालों तक लाइव परफॉर्म करने की वजह से मेरे पास कहानी कहने के कई तरीके हैं। अब बस इंतजार नहीं हो रहा कि इस पहली शुरुआत में इन्हें सबके साथ शेयर कर सकूं।' तो वहीं टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा कि 'कभी-कभी ऐसा कलाकार आ जाता है जो कमाल के म्यूजिक से आपको हैरान कर देता है। वो म्यूजिक आपको बहुत अच्छे मूड में रखता है, हर सीमा तोड़ देता है और सही मायने में असली आर्टिस्ट होता है। वो कलाकार है मानव।' आपको बता दें कि कि टाइम्स म्यूजिक का ffs. Records लंबे समय से ऐसे नए कलाकारों की तलाश और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिन्हें अभी तक ज्यादा लोग नहीं जानते।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Times Music ने रिलीज किया 'रक्तबीज 2' का 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' गाना, नुसरत जहां ने खींचा ध्यान
‘गड़बड़ी ’ अब सुन सकते हैं फैंस
MNV का पहला गाना ‘गड़बड़ी ’ अब सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा इसे Times Music के YouTube चैनल पर भी सुना जा सकता है। अपने पहले गाने के साथ MNV ने म्यूजिक की दुनिया में अपनी शुरुआत कर दी है। अब देखने वाली बात होगी कि MNV के इस डेब्यू सॉन्ग को लोगों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। वहीं, Times Music’s ffs. Records के साथ उनकी शुरुआत ये दिखाती है कि कंपनी भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के नए टैलेंट को आगे लाने पर लगातार काम कर रही है।
