Dildara Song Out: टाइम्स म्यूजिक (Times Music) ने अपना नया रोमांटिक गाना 'दिलदारा' (Dildara) रिलीज कर दिया है। इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें पहली बार मशहूर सिंगर शान (Shaan) और दीदार कौर (Deedar Kaur) ने साथ में अपनी आवाज दी है। पिछले दो दशकों से शान की आवाज कई सुपरहिट रोमांटिक गानों की पहचान रही है और अब वो एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटे हैं। प्यार, सफर और यादों से भरा ये गाना रिलीज होते ही म्यूजिक लवर्स का ध्यान खींच रहा है। शानदार लोकेशन, सॉफ्ट म्यूजिक और दिल को छू लेने वाले बोल इसे एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बनाते हैं। टाइम्स म्यूजिक ने इस गाने को सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Times Music ने रिलीज किया 'रक्तबीज 2' का 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' गाना, नुसरत जहां ने खींचा ध्यान
थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया गाना
'दिलदारा' को थाईलैंड की शानदार लोकेशन पर शूट किया गया है। गाने में खूबसूरत बीच, घुमावदार पहाड़ी सड़कें और नजारों के बीच एक प्यारी सी ट्रैवल लव स्टोरी दिखाई गई है। इस गाने का संगीत उद्दीपन शर्मा (Uddipan Sharma) ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल श्लोक लाल (Shloke Lal) ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक हल्का-फुल्का, रोमांटिक और दिल को सुकून देने वाला है। इसमें प्यार, दोस्ती, सफर और खूबसूरत पलों का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ सकता है। यही वजह है कि रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Deewane Hain Song: टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज किया अक्षय कुमार का नया गाना, देखें वीडियो
शान-दीदार कौर ने दिया रिएक्शन
शान ने कहा, 'दिलदारा ऐसा लव सॉन्ग है, जो धीरे-धीरे आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। मुझे दीदार कौर के साथ इस गाने को रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया।' तो वहीं दीदार कौर ने कहा, 'दिलदारा सुनते ही अच्छा महसूस होता है। शान के साथ पहली बार गाना गाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।।' टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदर ठाकुर (Mandar Thakur) रिएक्शन देते हुए कहा कि 'दिलदारा हमारे लिए बेहद खास गाना है। पहली बार शान और दीदार कौर एक साथ आए हैं और दोनों की आवाज ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है।' दिलदारा गाना अब सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और टाइम्स म्यूजिक (Times Music) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
