Times Music Release Order Chhara Border Song: टाइम्स म्यूजिक (Times Music) एक बार फिर बंगाली सिनेमा के फैंस के लिए धमाल मचाने को तैयार है। टाइम्स म्यूजिक ने फिल्म 'रक्तबीज 2' (Raktabeej 2) का पावर-पैक्ड गाना 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' (Order Chhara Border) गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। टाइम्स म्यूजिक के इस गाने में कोलकाता की ग्लैमरस स्टार नुसरत जहां (Nussrat Jahan) अपने जलवों से सबको दीवाना बना रही हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर सिलाजीत (Silajit) ने कंपोज किया है और इसे श्रेष्ठा दास (Shrestha Das) की दमदार आवाज में गाया गया है।
नुसरत जहां ने इस गाने को रिएक्शन देते हुए कहा कि 'ऑर्डर छाड़ा बॉर्डर पर काम करना बहुत मजेदार रहा। ये गाना जिंदगी, रिदम और रंगों से भरा है। इसे स्क्रीन पर पेश करना बहुत रोमांचक था। मुझे पक्का यकीन है कि लोग गाने को काफी एंजॉय करेंगे।'
विन्डोज प्रोडक्शन के को-डायरेक्टर शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि 'ये गाना एनर्जी, जोश और जश्न का है। नुसरत ने इसे स्क्रीन पर खूबसूरती से जिंदा कर दिया। जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक के साथ इसे पेश करके हम बेहद खुश हैं। हमें यकीन है दर्शक इसे दिल से अपनाएंगे।'
गाने के लॉन्च पर बात करते हुए टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा कि 'विन्डोज प्रोडक्शन और जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक ने साथ में यादगार म्यूजिक की विरासत बनाई है। 'ऑर्डर छाड़ा बॉर्डर' के साथ हमें भरोसा है कि ये गाना इस त्योहारी सीजन में बंगाल की प्लेलिस्ट में छा जाएगा।'
'रक्तबीज 2' एक एक्शन-पैक्ड थ्रिलर है जिसे डायरेक्टर जोड़ी नंदिता रॉय (Nandita Roy) और शिवप्रसाद मुखर्जी (Shiboprosad Mukherjee) बना रहे हैं। इस फिल्म में अबीर चटर्जी (Abir Chatterjee), मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty), विक्टर बनर्जी (Victor Banerjee), सीमा बिस्वास (Seema Biswas), कौशानी मुखर्जी (Koushani Mukherjee), कंचन मुल्लिक (Kanchan Mullick) और अंकुश हजरा (Ankush Hazra) जैसे सितारे हैं। 'रक्तबीज 2' 2025 की दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी और टाइम्स म्यूजिक का ये गाना पहले ही फैंस में उत्साह भर रहा है।
