एजुकेशन

Assam Board Exam Datesheet 2027: असम बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

Assam Board Exam Datesheet 2027: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं (HSLC) और 12वीं (HS) बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उसके आधार पर तैयारी की योजना बना सकते हैं।

Image

Assam Board Exam Datesheet 2027 (Photo- AI/Newsroom Verified)

Assam Board Exam Datesheet 2027: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं (HSLC) और कक्षा 12वीं (Higher Secondary / HS) की वार्षिक परीक्षाओं का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जा चुका है। टाइम टेबल के सामने आने से छात्रों को अब अपने विषयों की तैयारी और रिवीजन की योजना बनाने में आसानी होगी और उसके आधार पर ही वह आगे की तैयारी और बेहतर कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से आयोजित की जाएंगी। बता दें कि परीक्षाएं एक नहीं बल्कि सुबह और दोपहर की दो पालियों में होंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा की तारीखविषय
25 फरवरीहिंदी
26 फरवरीएडवांस्ड मैथमेटिक्स, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, नेपाली, अरबी और फारसी (E)
1 मार्चMIL/अंग्रेजी
2 मार्चरिटेल ट्रेड, IT/ITES, हेल्थकेयर, कृषि और बागवानी, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी और वेलनेस, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि और डेयरी वर्कर, परिधान, मेड-अप्स और होम फर्निशिंग (NSQF), मणिपुरी और संथाली (E)
5 मार्चसामाजिक विज्ञान
8 मार्चअंग्रेजी
9 मार्चसंगीत, नृत्य, वुड क्राफ्ट, गृह विज्ञान, ललित कला और गारमेंट डिजाइनिंग (E)
12 मार्चविज्ञान
13 मार्चयोग और शारीरिक शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स, टेलीकॉम, फूड प्रोसेसिंग, मीडिया और एंटरटेनमेंट, पावर (NSQF) और असमिया (E)
16 मार्चसामान्य गणित

असम 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा की तारीखविषय
12 मार्चअंग्रेज़ी
13 मार्चउद्यमिता विकास
15 मार्चMIL/वैकल्पिक अंग्रेज़ी
16 मार्चआर्थिक भूगोल/ललित कला
17 मार्चअर्थशास्त्र
18 मार्चसंगीत समूह, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग
19 मार्चआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/बिहू, मल्टीमीडिया और वेब तकनीक
20 मार्चव्यावसायिक अध्ययन, रसायन विज्ञान/शिक्षा
24 मार्चभौतिक विज्ञान, लेखांकन और राजनीति विज्ञान
25 मार्चकौशल (समूह A)/सामुदायिक विज्ञान
27 मार्चजीव विज्ञान, बीमा और इतिहास
29 मार्चमनोविज्ञान, तर्कशास्त्र और दर्शनशास्त्र
30 मार्चअरबी, फ़ारसी, संस्कृत, ताई भाषा और उन्नत भाषाएँ
31 मार्चकौशल (समूह B), गणित
1 अप्रैलमानव विज्ञान, बिक्री प्रबंधन और विज्ञापन
2 अप्रैलव्यावसायिक गणित और सांख्यिकी/भूगोल
3 अप्रैलस्वदेश अध्ययन, सांख्यिकी
5 अप्रैलभूविज्ञान, समाजशास्त्र, वित्त और वित्तीय साक्षरता

कितनी शिफ्ट में होगी बोर्ड परीक्षा

असम बोर्ड द्वारा 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।

डेटशीट कैसे करें डाउनलोड?

छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपनी कक्षा के अनुसार रूटीन पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और ahsec.assam.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए कक्षा 10वीं (HSLC) और कक्षा 12वीं (HS) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - आपकी स्क्रीन पर आपकी परीक्षा डेटशीट की पीडीएफ आ जाएगी।

स्टेप 4 - छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - University Admission Tips: यूनिवर्सिटी में दाखिले से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल, हर छात्र के लिए जानना है बेहद जरूरी

https://www.timesnowhindi.com/education/university-admission-tips-before-enrolling-in-any-university-students-should-check-these-7-things-article-156535557

प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा के बीच कैसे बनाएं संतुलन?

चूंकि दोनों ही कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी के आखिरी दिनों और फरवरी की शुरुआत में निर्धारित हैं, इसलिए फाइल वर्क, रिकॉर्ड और लैब/स्किल प्रैक्टिस को दिसंबर के अंत तक पूरा कर लें ताकि मुख्य विषयों की पढ़ाई बाधित न हो। अपनी पाली (सुबह या दोपहर) और विषयों के बीच मिलने वाले अंतराल को देखते हुए एक वीकली रिवीजन चार्ट बनाएं। पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और आत्मविश्वास दोनों बेहतर होते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article