सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोग ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्टर-एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने और रश्मिका मंदाना के 31 साल के गैप को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। अब एक फेमस ने सलमान खान के ऊपर अपना गुस्सा निकाला है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।
सलमान खान ने दिया था ये बयान
सलमान खान ने खुद से 31 साल छोटी हसीना संग रोमांस करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भाईजान ने कहा-"31 साल का अंतर है हीरोइन और मुझ में। जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं है, हीरोइन के पिता को प्रॉब्लम नहीं है, तुमको क्या प्रॉब्लम है? कल जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे, तो उनके साथ भी काम करेंगे। पति की इजाजत तो मिल ही जाएगी ना?”
सिंगर ने निकाली भड़ास
सलमान खान के इस बयान के वायरल होने के बाद फेमस सिंगर सोना मोहपात्रा ने एक्टर पर अपनी भड़ास निकाली है। बता दें सोना ने पोस्ट करते हुए कहा- 'हीरोइन और हीरोइन के बाप को कोई दिक्कत नहीं है। जब उनकी शादी हो जाएगी... 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ लीड रोल प्ले करने पर ये कैसा कचरा जवाब है भई। भाई की टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पैट्रिअरच्य को ये एहसास नहीं है कि भारत अब बदल चुका है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। बता दें ये फिल्म 30 मार्च को ईद से पहले रिलीज होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आएंगे।
