बॉलीवुड

Kuch Kuch Hota Hai 2 में शाहरुख, काजोल और रानी को रिप्लेस करेंगे ये स्टार्स, करण ने बताई फिल्म की ड्रीम कास्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 06:06 AM IST

Kuch Kuch Hota Hai 2 Star Cast: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) की फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) के रीमेक में करण जौहर (Karan Johar) ने इस नए बॉलीवुड स्टार्स को कास्ट करना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं नाम।

Image

Image Source: IMDb

Kuch Kuch Hota Hai 2 Star Cast: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) की फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) ने सबका दिल जीत लिया था। करण जौहर (Karan Johar) के डायरेक्शन में बनी ये आइकॉनिक फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह करण जौहर का अभी हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म कुछ कुछ होता है को लेकर बात करते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने फिल्म कुछ कुछ होता है 2 के लिए अपनी ड्रीम स्टारकास्ट का भी खुलासा किया, जिसने सबक ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

'कुछ कुछ होता है 2' में नजर आएंगे ये सितारे

करण जौहर ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ कुछ होता है के रीमेक को लेकर बात की। इस दौरान करण जौहर ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। सानिया मिर्जा से बातचीत में करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म कुछ कुछ होता है के रीमेक में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) होंगे। आलिया भट्ट मॉडर्न अंजलि बनेंगी, रणवीर सिंह राहुल होंगे और अनन्या पांडे टीना। उन्होंने टीना के लिए जाह्नवी कपूर या सारा अली खान को भी ऑप्शन बताया और मजाक में नई जनरेशन के स्टार किड्स को 'यंगर नेपो बेबीज' कहा। करण जौहर के इस बयान ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।

कभी किसी के फोन के कारण रोल दिया?

इस बातचीच के दौरान करण जौहर ने नेपोटिज्म पर भी बात की। करण जौहर से पूछा गया कि क्या कभी किसी के पैरेंट्स के कहने पर रोल दिया। इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि 'मैं जानता हूं वो नेपो बेबीज हैं। मैंने उन्हें मेरे सामने बड़ा होते देखा है। लेकिन उनके पैरेंट्स ने कभी मुझे फोन नहीं किया। हमेशा मैं ही कॉल करता हूं।' करण जौहर के इस बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया है। फिल्म कुछ कुछ होता है 2 की स्टारकास्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article