बॉलीवुड

Mother's Day के मौके पर सनी देओल ने लुटाया मां प्रकाश कौर पर प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Sunny Deol Post on Mother's Day: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर मां प्रकाश कौर संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर ने अपनी मां को मदर्स डे विश करते हुए ये पोस्ट शेयर किया है जो बेहद ही खूबसूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में डालिए पोस्ट पर एक नजर।

Image

Sunny Deol Post on Mother's Day

Sunny Deol Post on Mother's Day: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सनी देओल के एक्टर होने के साथ-साथ एक फैमिली मैन है ये बात किसी से छुपी नहीं। अपनी फिल्मों से गदर उड़ाने के बाद इन दिनों एक्टर कामयाबी का स्वाद चख रहे हैं। आज पूरी दुनिया साल 2025 का मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है, ऐसे में सनी देओल कैसे पीछे हटते। इस खास दिन पर सनी ने मां प्रकाश कौर संग कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की जिसे देख हर कोई इमोशनल हुआ। यहाँ देखिए सनी का वायरल पोस्ट।

आज 11 मई 2025 को मदर्स डे के नाम से मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड कलाकार अपनी मां के लिए तस्वीर पोस्ट कर प्यार लूटा रहा है। एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने भी मां प्रकाश कौर को एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए मदर्स डे की बधाई दी। वीडियो में सनी और प्रकाश कौर (Prakash Kaur) की कई अनदेखी तस्वीरें देखने को मिल रही है। इसी के साथ ये तस्वीरें दर्शाती है कि सनी अपनी मां के लाडले बेटे हैं। दोनों मां-बेटे के बीच का बॉन्ड देख हर कोई काफी खुश हुआ। इंटरनेट पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा 'उस महिला के लिए जिसने मुझे बिना कुछ मांगे सबकुछ दिया। आपका प्यार ही मेरा सबसे बड़ा तोहफा है। मदर्स डे की शुभकामनाएं, माँ। प्रकाश कौर धर्मेन्द्र की पहली पत्नी और हेमा मालिनी की सौतन है। सनी देओल अपनी कामयाबी का श्रेय हमेशा अपनी मां को देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही 'बॉर्डर 2 और लाहौर 1947' जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्टर की आखरी फिल्म परदे पर जाट थी जिसे दर्शकों से अच्छा रीस्पान्स मिला था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article