Lahore 1947 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के तारा सिंह उर्फ सनी देओल की रुकी हुई मूवी लाहौर 1947 की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो ही गई है। आमिर खान के बैनर में बनकर तैयार हुई डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 अगस्त के महीने में दर्शकों के सामने होगी। आमिर खान प्रोडक्शन्स ने कुछ देर पहले ही ये ऐलान किया है कि उनकी ये इमोशनल ड्रामा 13 अगस्त 2026 के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी। लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ-साथ शबाना आजमी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'दो और दो पांच' की रीमेक नहीं है 'गोलमाल 5', रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान)
आमिर खान ने फिल्म लाहौर 1947 के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो इस फिल्म को प्रेजेंट करते हुए काफी गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि ये स्क्रिप्ट धरम पाजी की पसंदीदा कहानियों में से एक थी। आमिर खान के अनुसार, "यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।" (इसे भी पढ़ें: Don 3: Excel Entertainment को 40 करोड़ का नुकसान!! रणवीर सिंह ने खड़े किए हाथ)

Lahore 1947
आमिर खान ने पोस्ट प्रोडक्शन में लिया वक्त
सनी देओल की जाट जब रिलीज हो रही थी, तब उन्होंने बताया था कि उन्होंने आमिर खान के बैनर की लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी कर दी है और उसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। सनी देओल के अनुसार, आमिर खान फिल्म लाहौर 1947 के प्रोडक्शन में खुद शामिल हैं, जिस कारण वो थोड़ा ज्यादा वक्त ले रहे हैं। आमिर चाहते हैं कि फिल्म एकदम वैसी ही बने, जैसी वो बनाना चाहते हैं। आमिर खान की मेहनत आखिरकार रंग ले ही आई है और अब लाहौर 1947 को रिलीज डेट मिल गई है।
लाहौर 1947 में सनी देओल ने बहुत लम्बे समय के बाद राजकुमार संतोषी के साथ काम किया है। एक वक्त इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस थी लेकिन कुछ निजी विवादों की वजह से इन दोनों ने सालों तक हाथ नहीं मिलाया। आमिर खान की मेहनत ने इन दोनों को दोबारा साथ लाने का काम किया और जल्द ही लाहौर 1947 दर्शकों के सामने होगी।
