निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने रिलीज किया है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर को राम की भूमिका में देखकर फैंस खुश हैं और यश को रावण के अवतार में देखकर लोगों को लग रहा है कि इस साल दीवाली पर कुछ अलग देखने को मिलेगा। रामायण ट्रेलर को दर्शकों से जैसी प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि निर्माताओं की मेहनत रंग ले ही आई है। रामायण ट्रेलर को देखने के बाद जहां ज्यादातर लोग खुश हैं, वहीं सनी देओल के फैंस थोड़े निराश हैं। सनी देओल के फैंस निर्माताओं से लगातार पूछ रहे हैं कि उनके हनुमान जी कहां हैं?
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Ramayana' में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहा है साउथ का ये सुपरस्टार !! फैन्स ने लगाए कयास
Ramayana Trailer में नहीं दिखे Sunny Deol
असल में सनी देओल के फैंस की नाराजगी का कारण ये है कि रामायण के ट्रेलर में उन्हें वो नजर नहीं आए हैं। सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान का किरदार प्ले कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए रामायण प्रमोशनल इवेंट में भी सनी पाजी पहुंचे थे, जिसके बाद हर किसी को ये उम्मीद थी कि वो ट्रेलर में दिखाई देंगे लेकिन सुबह रिलीज हुए ट्रेलर वीडियो में हनुमान जी को ना पाकर सनी के फैंस बहुत उदास हैं। एक फैन ने ट्रेलर के नीचे कमेंट में लिखा है, "अरे.... इसमें तो हमारे सनी पाजी हैं ही नहीं...रामायण के मेकर्स ने ऐसा क्यों किया है?" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "रामायण ट्रेलर में हनुमान जी नहीं हैं, इसका मतलब है कि वो फिल्म में भी दिखाई नहीं देंगे?"
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...'
सनी देओल के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रामायण के मेकर्स से ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सनी देओल रामायण पार्ट 1 में दिखाई नहीं देंगे? ऐसे फैंस को बताते चलें कि ये संभव हो सकता है क्योंकि रामायण को मेकर्स दो भागों में बना रहे हैं। जो खबरें हैं उनके अनुसार, फिल्म रामायण के पहले भाग में सीता हरण तक की कहानी ही दिखाई जाएगी। ऐसे में ये संभल हो सकता है कि सनी पाजी का किरदार हनुमान रामायण पार्ट 1 में नजर ना आए।
