बॉलीवुड

Ramayana Movie Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...'

Ramayana Movie Trailer X Reactions: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखकर देखने के बाद यह लोगों के दिलोदिमाग पर छा गया है। लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।

Image

रणबीर-यश की 'रामायण' के ट्रेलर ने जीता दिल

Ramayana Movie Trailer X Reactions: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण मूवी' का ट्रेलर आज यानी 30 जुलाई को मेकर्स ने सुबह 4.15 पर दुनिया भर में रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को देखने के लिए दर्शकों ने बहुत लंबा इंतजार किया है। जैसे यह ट्रेलर रिलीज किया गया, तभी से यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है। इसमें यश द्वारा निभाया जा रहा रावण का किरदार सबसे पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखकर लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने ट्रेलर को देखते ही इसे ब्लॉकबस्टर कह दिया है।

छा गया 'रामायण मूवी' का ट्रेलर

'रामायण' के ट्रेलर में लंका के राजा रावण के रूप में यश की दमदार परफॉर्मेंस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। ट्रेलर रिलीज होते ही कई लोगों ने यश की कास्टिंग की तारीफ की। एक यूजर ने इसे 'सबसे बेहतरीन कास्टिंग' बताया। यश के इस पौराणिक खलनायक वाले अवतार को देखकर सभी खुश हैं। वहीं दूसरी ओर कईयों का यह कहना है कि भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। इस मूवी के वीएफएक्स देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

कईयों को आया पसंद, तो कई हुए निराश

एक यूजर ने लिखा, 'रावण के रोल में यश अच्छे लग रहे हैं। VFX ठीक-ठाक है लेकिन कुछ किरदारों (जैसे दशरथ) के चेहरों पर VFX का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। असुर तो बहुत ही बुरे लग रहे हैं। मुझे अभी भी यह बात पसंद नहीं आई कि इसे दो हिस्सों में बनाया जा रहा है।'

वहीं दूसरे ने लिखा, 'रामायण का ट्रेलर बेजान था और उसे देखकर कोई भी भावना नहीं जगी। शायद ऐसा नमित की वजह से हुआ, उन्होंने इस फिल्म और इसके VFX को लेकर इतनी ज्यादा हाइप बनाई थी कि मुझे लगा था कि मैं हैरान रह जाऊंगा लेकिन सच कहूं तो यह फ्लॉप रहा। एक महान महाकाव्य की बहुत ही साधारण और फीकी प्रस्तुति।'

तीसरे ने लिखा, 'और ये रहा इंडियन सिनेमा का 'सदी का सबसे शानदार ट्रेलर'। जय श्री राम रामायण।' ज्यादातर लोगों ने ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफ ही की है। वैसे आपको यह ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article