बॉलीवुड

'Ramayana' में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहा है साउथ का ये सुपरस्टार !! फैन्स ने लगाए कयास

This South Star Play Lord Vishnu in Ramayana: 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मूवी में भगवान विष्णु का किरदार एक साउथ एक्टर निभा रहा है।

Image

साउथ के इस स्टार को मिला भगवान विष्णु के किरदार को निभाने का मौका

This South Star Play Lord Vishnu in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने 30 की सुबह रिलीज कर दिया है। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। ज्यादातर लोगों को यह पसंद आया है तो कईयों का कहना है कि मेकर्स ने दशरथ के किरदार पर ज्यादा ही वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है। इस ट्रेलर में यश के पार्ट ने लोगों को दीवाना बना दिया है। ट्रेलर में ऐसे कई किरदार नजर आ रहे हैं, जिन्हें अभी दर्शक रूबरू नहीं हैं। इस ट्रेलर में भगवान विष्णु के किरदार की भी झलक देखने को मिलती है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग कह रहे है कि भगवान विष्णु का किरदार महेश बाबू निभा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')

जानिए 'रामायण' में कौन निभा रहा है भगवान विष्णु का किरदार?

Movies4u Official ने हाल ही में फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर से भगवान विष्णु के किरदार का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'रामायण में भगवान विष्णु के रोल में महेश बाबू नजर आ रहे हैं?' हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इस किरदार को निभा रहे हैं। कई लोगों को यकीन हो रहा है तो कईयों को अब मेकर्स द्वारा की जाने वाली पुष्टि का इंतजार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट करते हुए बेहोश हुईं Rubina Dilaik, बोलीं 'मुझे याद नहीं क्या हुआ...?)

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखकर फैन्स अभिनेता की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। माता सीता के रोल में सई पल्लवी भी खूब जच रही हैं। यश ने लंकापति रावण के रोल में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फैन्स थोड़े निराश इसलिए भी हैं क्योंकि ट्रेलर में उन्हें कहीं भी हनुमान के किरदार में सनी देओल की झलक नहीं दिखाई दी। शूर्पणखा का किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। 'रामायण' का ट्रेलर आपको कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article