बॉलीवुड

Akshay Kumar के साथ फिर बनेगी भूमि पेडनेकर की जोड़ी, Priyadarshan की अगली फिल्म में हुई एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2026, 01:55 PM IST

Akshay Kumar-Priyadarshan Movie Update: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी प्रियदर्शन (Priyadarshan) की अगली फिल्म में दिखेगी।

Image

4 साल बाद फिर साथ आएंगे अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन ने अपनी नई फिल्म के लिए किया साइन (Image Source: IMDb/ Reddit)

Akshay Kumar-Priyadarshan Movie Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार की नई फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, इसका भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।

प्रियदर्शन-अक्षय की फिल्म को लेकर आया अपडेट

एक्टर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि पेडनेकर को प्रियदर्शन की अगली फिल्म में लीड फीमेल एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया है। ये फिल्म अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर को साल 2022 में आई फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के चार साल बाद फिर से साथ लेकर आएगी। HT City से बातचीत में प्रियदर्शन ने दोनों की कास्टिंग की पुष्टि की।

पहले भी साथ काम कर चुके हैं अक्षय और भूमि

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर पहली बार 2017 में आई फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा (Toilet: Ek Prem Katha) में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद दोनों 2022 की फिल्म रक्षा बंधन में साथ दिखाई दिए। अब प्रियदर्शन की फिल्म में दोनों की वापसी होगी। हालांकि, नई फिल्म के टाइटल और भूमि के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article