Lag Jaa Gale Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद एक्टर की शूटिंग और काम पर वापसी को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर जल्द ही अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ (Lag Jaa Gale) की शूटिंग से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में टाइगर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और लक्ष्य (Lakshya) भी नजर आएंगे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ का क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान, अमृतसर से खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
दिवाली के बाद शूटिंग पर लौटेंगे टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ दिवाली के त्योहार के बाद अगले महीने काम पर लौटने वाले हैं। वो करण जौहर की फिल्म ‘लग जा गले’ (Lag Jaa Gale) की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि टाइगर की सिक्योरिटी टीम ने प्रोडक्शन टीम के साथ बैठक की है, ताकि उनकी वापसी को लेकर जरूरी इंतजाम किए जा सकें। इसके तहत उनकी लोकेशन, आने-जाने और शूटिंग के शेड्यूल से जुड़ी जानकारी कुछ चुनिंदा और भरोसेमंद लोगों तक ही सीमित रखी जाएगी। सेट पर टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीम अतिरिक्त सावधानियां भी बरत रही है। इन इंतजामों का मकसद शूटिंग जारी रखते हुए जरूरी जानकारी को अनधिकृत लोगों तक पहुंचने से रोकना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अक्टूबर को हुई घटना के बाद से एक्टर ने शूटिंग दोबारा शुरू नहीं की है और फिलहाल अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"मैं दिमागी नक्सल हूं...", Naseeruddin Shah ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
2027 में रिलीज हो सकती है ‘लग जा गले’
‘लग जा गले’ एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है, जिसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जान्हवी कपूर और लक्ष्य भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के बैनर तले बन रही है। फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
